ललित ने शिवाजी महाराज के मूर्ति का अनावरण किया

भिलाई| कवर्धा स्थित वीर शिवाजी चौक में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर नवनिर्मित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक और उनकी प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी आदि मौजूद थे। इस दौरान विधिवत पूजा अर्चना कर शिवाजी महाराज के अदम्य मूर्ति का अनावरण किया गया और उनको याद किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन और उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उनकी वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना हमें अपने देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा देती है। यह प्रतिमा न केवल एक स्मारक है, बल्कि यह हमारे लिए एक प्रेरणा स्रोत है जो हमें अपने देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा देती है। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा हमारे शहर के लिए एक गौरव का विषय है। यह प्रतिमा न केवल एक स्मारक है, बल्कि यह हमारे शहर की पहचान भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *