लवकुश आवासीय विद्यालय में 6 फीट पानी, 4 घंटे छत पर फंसे रहे 162 बच्चे

पिछले 24 घंटे में कोवाली में 96.8 एमएम बारिश हुई। इससे नदी-नाले उफना गए। पानी लवकुश आवासीय विद्यालय में घुस गया। स्कूल परिसर में करीब छह फीट तक पानी भर गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। 162 बच्चे और सात शिक्षक स्कूल में फंस गए। जान बचाने के लिए वे बारिश के बीच करीब चार घंटे तक छत पर बैठे रहे। पानी घटता न देखकर स्कूल प्रबंधन ने ​जिला प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से नाव और रस्सियों के बच्चों और शिक्षकों को वहां से निकाला। सभी को पहले कोवाली थाना ले जाया गया। वहां मेडिकल टीम को बुलाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके बाद उन्हें अभिभावकों को सौंपा गया। फिर लोगों ने राहत की सांस ली। उत्तराखंड में बादल फटा, नौ लापता नई दिल्ली/देहरादून| मानसून तय तारीख (27 जून) के दो दिन बाद रविवार को दिल्ली में पहुंच गया। देश के बाकी हिस्सों में मानसून 8 जुलाई को ही छा चुका है। 2020 के बाद पहली बार मानसून इतनी जल्दी पूरे देश में पहुंचा। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में रविवार तड़के बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे करीब 10 मीटर बह गया। सिलाई बैंड के पास निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का शिविर भी मलबे की चपेट में आ गया। यहां 19 मजदूर थे। नौ लापता हैं। दो शव मिले हैं। हादसा रविवार तड़के 3 बजे हुआ। यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी के पास भूस्खलन से यमुना का प्रवाह रुक गया। इससे स्याना चट्टी में झील बन गई है। बद्रीनाथ हाईवे आधा दर्जन जगह प्रभावित है। गंगा व अन्य नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। उधर, मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए चार धाम यात्रा एक दिन के लिए रोक दी गई है। बहरागोड़ा में 306 एमएम बारिश, आज भी 4 जिलों में रेड अलर्ट रांची सहित कई जिलों में रविवार को जोरदार बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बहरागोड़ा में 306.8 एमएम बारिश हुई। वहीं घाटशिला में 298 एमएम, हजारीबाग में 75.5 एमएम, लातेहार के गारू में 68 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी व गुमला में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं रांची, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा व पलामू में एक जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट और रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो व धनबाद के लिए दो और तीन जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया गया है। कोवाली में स्कूल में फंसे बच्चों को रस्सी के सहारे ऐसे निकाला गया…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *