लव अफेयर के चलते चचेरे भाभी-देवर ने एक ही फंदे से लटकर सुसाइड कर लिया। सुनसान जगह पर लटका देखकर बकरी चराने वाले ने ग्रामीणों को सूचना दी। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना बाड़मेर जिले के बाखासर थाना इलाके हाथला गांव के पास पुरानी कैंप बीती रात की है। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए है। फिलहाल पुलिस ने शवों को सेड़वा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गय है। दोनों रात को घर से निकले थे। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर सुसाइड किया। पुलिस को युवक की जेब से एक शायरी लिखी एक पेपर मिला है। पुलिस के अनुसार हाथला निवासी नवलाराम (20) पुत्र हरिराम उसकी भाभी समझूं (25) पत्नी हरिराम देर रात को घर से बिना बताए निकल गए। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर बबूल के पेड़ से लटककर सुसाइड कर लिया। सुबह जब परिजन नींद से उठे तो विवाहिता और उसके देवर को ढूंढना शुरू किया। लेकिन दोनों मिले नहीं। करीब 11 बजे बकरियां चराने वाले ने दोनों के शवों को पेड़ से लटका देखने पर आसपास के ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी लगने पर बाखासर थानाधिकारी राजूराम विश्नोई समेत पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। परिजनों को मौके पर बुलाया गया। वहीं एफएसएल, फॉरसिंक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। दोनों के शवों को सेड़वा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। थानाधिकारी राजूराम विश्नोई ने बताया- परिजनों ने सुसाइड की रिपोर्ट दी। इस पर मृग दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनां को सुपुर्द किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होना सामने आया है। विवाहिता की पांच साल पहले हुई थी शादी पुलिस के अनुसार महिला समझूं का पीहर देहवा गांव में है। करीब पांच साल पहले उसकी शादी हाथला गांव निवासी में हुई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।


