लव मैरिज के 3 महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत:कमरे में खुद को किया बंद, पत्नी और परिजनों ने गेट तोड़ा तो बेड पर मिला शव

भरतपुर में रविवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक ने 3 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। रात को घर लौटा युवक सीधे अपने कमरे में चला गया, जहां कुंदी लगाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। परिजन और पत्नी गेट तोड़कर कमरे में घुसे तो युवक बेड पर पड़ा था, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मृतक युवक के भाई हर्षित निवासी बीनारायन गेट ने बताया- कल(रविवार) उसका बड़ा भाई संस्कार (22) रात करीब साढ़े 9 बजे घर आया। आते ही वह कमरे में चला गया और बेड पर लेट गया। संस्कार की पत्नी रिंकी उससे खाना खाने की पूछने के लिए गई। कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद रिंकी ने संस्कार को काफी आवाज दी, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद रिंकी ने सभी घरवालों को कमरे के बाहर बुलाया। सभी परिजनों ने मिलकर दरवाजे को खोला तो बेड पर संस्कार बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। इसके बाद परिजन उसे बाइक पर बैठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां संस्कार को मृत घोषित कर दिया। संस्कार के पिता सुभाष चौहान ने बताया कि उनका ड्राइक्लीन का बिजनेस है। एक दुकान उनकी भरतपुर के गोपालगढ़ इलाके में है। दूसरी दुकान वृंदावन में है। जिसे सुभाष और संस्कार मिलकर संभालते थे। कल(रविवार) वह वृंदावन वाली दुकान पर थे। उनकी रात करीब 9 बजे संस्कार से फोन पर बात हुई थी। संस्कार ने अपने पिता से कहा था कि, वह कल वृंदावन आ जाएगा। उसने अपने पिता को कुछ नहीं बताया। संस्कार के पिता का कहना है कि अगर उसे कोई परेशानी होती तो, वह उन्हें जरूर बताता। मथुरा गेट थाने के ASI नारायण सिंह ने बताया- रविवार की देर रात संस्कार वे परिजन उसे आरबीएम अस्पताल लेकर आए थे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। रात होने कारण उसके शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया था। आज सुबह शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *