लांबा जाटान में फाग उत्सव धूमधाम से मनाया:होलिका दहन और गैर नृत्य हुए, गांव में छाया उल्लास

लांबा जाटान में फाग उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान होलिका दहन और गैर नृत्य सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांव के हर मोहल्ले में होलिका दहन के लिए लकड़ियों से होलिका सजाई गई, जिसमें गोबर के सूखे उपले डाले गए। सुबह से ही महिलाओं ने होलिका स्थल पर पहुंचकर विधिविधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने घर-परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस अवसर पर फागण के गीत गाए गए और कई स्थानों पर गैर नृत्य के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। गहरियों ने घर-घर जाकर ढूंढ का कार्यक्रम भी करवाया। लोगों ने होलिका की अग्नि में चने आदि की नवीन बालियों को भूनकर प्रसाद के रूप में वितरित किया। ऐसी मान्यता है कि इससे परिवार में वर्ष भर धन-धान्य की कमी नहीं होती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *