लांबिया गांव में भरा गुलाराम महाराज का मेला:देशभर से पहुंचे सीरवी समाज के लोग; भजन गायकों ने सुनाई महिमा

पाली शहर के निकट स्थित लाम्बिया गांव में रविवार को सीरवी समाज के आराध्य संत गुलाराम महाराज का 57वां मेला भरा। इसके साथ सत्संग महोत्सव भी आयोजित किया गया। क्षत्रिय सीरवी समाज विकास सेवा संस्था की ओर से यह आयोजन किया गया। मेले को लेकर पूरे गांव को सजाया गया। मेले में पाली सहित देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाली सीरवी समाजबंधु बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान शनिवार को संत गुला महाराज की स्तुति में भक्ति संध्या भी हुई। जिसमें भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। सुबह संस्था के अध्यक्ष मोहनलाल भायल, सचिव मांगीलाल हाम्बर, उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी व संस्था के कार्यकारीणी सदस्यों ने गुला महाराज की पूजा-अर्चना कर दीप जलाया। उसके बाद भक्ति संध्या का आगाज हुआ। जिसमें भजन गायक महेन्द्र बोयल, संदीप,, अनिता जांगिड़ ने आदि कलाकारों ने गुला महाराज की स्तुति में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। मंच संचालक प्रमोद परिहार ने किया। मेले में संत सुरजनदास, पाली विधायक भीमराज भाटी, महेन्द्र मुनोत बैंगलोर भी पहुंचे। संत सुरजन दास ने प्रवचन में बच्चों को शिक्षित व संस्कारवान बनाने पर जोर दिया। इस पाली से पहुंचे पैदल संघ व सोनाईमांझी धामली बाड़सा, नरसिंगपुरा व पुना से साईकिल संघ का आयोजकों ने बहुमान किया। इस दौरान सूरत से आए दल ने आकर्षक गैर नृत्य पेश किया। मेले के लाभार्थी नरेन्द्र कुमार, कमलेश कुमार पुत्र ढलाराम सोयल रहे। मेले के दौरान व्यवस्था में प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, भंवरलाल चौहान महासचिव अखिल भारतीय सीरवी महासभा, पूर्व मेयर पाली रेखा राकेश भाटी भी पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *