नारायणपुर | ग्राम पंचायत एड़का में 15वें वित्त की राशि से सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर किए गए लाखों रुपये के भ्रष्टाचार एवं एक शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री के नाम पत्र लिखने बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव विमल द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी निलंबन आदेश में उल्लेख है कि सचिव द्विवेदी पर 15वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार किए जाने एवं सोलर लाइट के भुगतान के संबंध में शिकायत पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने और जांच के दौरान अनुपस्थित रहने के कारण यह कदम उठाया गया है।


