लाखेरी रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान:प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर शौचालय नहीं, महिला यात्रियों को हो रही असुविधा

बूंदी के लाखेरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर सुविधाओं की कमी से यात्री परेशान हैं। हाल ही में हुए नए निर्माण के बावजूद, प्लेटफॉर्म पर शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे विशेषकर महिला यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। कोटा मंडल के लाखेरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर शौचालय और बाथरूम नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को शौच के लिए ओवरब्रिज पार कर बुकिंग ऑफिस तक जाना पड़ता है या मजबूरन पटरियां पार करके दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। छाया और पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं
प्लेटफॉर्म नंबर 3 का हाल ही में नया निर्माण कार्य पूरा हुआ है, जिसमें इसकी लंबाई और ऊंचाई बढ़ाई गई है। हालांकि, इस निर्माण के दौरान यात्रियों की आवश्यक सुविधाओं, जैसे शौचालय, पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था का ध्यान नहीं रखा गया। प्लेटफॉर्म के आगे और पीछे के हिस्सों में यात्रियों के लिए छाया और पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। केवल प्लेटफॉर्म नंबर 3 ही नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर भी केवल एक ही पुराना शौचालय-बाथरूम उपलब्ध है। सुविधाओं की इस कमी को लेकर यात्रियों में गहरा रोष व्याप्त है और वे रेलवे प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग कर रहे हैं। महिला यात्रियों को होती है खासा परेशानी
खासकर प्लेटफॉर्म नम्बर 3 पर बुजर्ग वह गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रेन लेट होने की स्थिति में यह महिलाएं बाथरूम के लिए परेशान देखी जाती है। स्टेशन अधीक्षक विजय राम मीणा ने बताया कि लाखेरी प्लेटफॉर्म का मामला पिछले कई दिनों से जानकारी में है। इसके लिए अधिकारियों को अवगत करवा चुके है। जल्द इसका समाधान रेलवे द्वारा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *