लाखों की चोरी के सरगना को ग्वालियर से किया गिरफ्तार:16 साल से फरार चल रहा था; पुलिस ने रखा था 20 हजार का इनाम

सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना पुलिस ने 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 16 साल से फरार आरोपी इनामी बदमाश जोगेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र भरत सिंह निवासी लक्ष्मणगढ़ थाना महाराजपुर, ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया है। SP अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया- 24 सितंबर 2009 को ग्राम मलारना चौड़ में रात के समय 4-5 मकानों के ताले व कुंदे तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस पूर्व में इस गिरोह के 4 नकबजनों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि गिरोह का सरगना जोगेन्द्र सिंह फरार चल रहा था, जिसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया गया था। प्रॉपर्टी डीलर बनकर बिछाया जाल पुलिस जांच में सामने आया कि फरार आरोपी वर्तमान में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। पुलिस टीम ने प्रॉपर्टी खरीदार बनकर उसके संपर्कों से जान-पहचान बढ़ाई और एक भू-खंड को अधिक कीमत पर खरीदने का लालच दिया। आरोपी भिण्ड रोड स्थित शिवशक्ति प्रॉपर्टीज के कार्यालय पर प्लॉट दिखाने पहुंचा, लेकिन पुलिसकर्मियों पर संदेह होते ही मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पीछा किए जाने पर वह वाहन छोड़कर जंगल व पहाड़ी इलाके की ओर भागा। पुलिस टीम ने 11 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा पुलिस टीम ने करीब 10-11 किलोमीटर तक पीछा कर आखिरकार जोगेन्द्र सिंह गुर्जर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इस साहसिक कार्रवाई में एएसआई अजीत मोगा, लक्ष्मण सिंह, हेड कॉन्स्टेबल बुद्धिप्रकाश और कॉन्स्टेबल केदार प्रसाद व विजय सिंह शामिल रहे। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *