लाखों भक्त पहुंचे खाटू धाम, पार्किंग तक लगा जाम:मंडा से हनुमानपुरा तिराहे तक रेंग रही गाड़ियां; कल निकलेगी बाबा श्याम की रथयात्रा

सीकर में चल रहा बाबा खाटूश्याम का मेला पूरे परवान पर है। रविवार को मेले के 10वें दिन लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए खाटू पहुंच रहे हैं। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि मंडा मोड़ से लेकर हनुमानपुरा तिराहे तक पार्किंग की तरफ जाने वाले रास्ते तक गाड़ियों का लंबा जाम लगा हुआ है। मंडा मोड़ से लेकर हनुमानपुरा तिराहे तक लगा जाम बता दें कि खाटू में सोमवार को एकादशी के मौके पर मुख्य मेले का आयोजन होगा। ऐसे में कल बाबा श्याम की रथ यात्रा निकाली जाएगी। पहली बार बाबा खाटूश्याम 125 किलो चांदी से बने रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। दर्शनों की सभी 14 लाइन फुल बता दें कि शनिवार दोपहर बाद से ही लगातार खाटू में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। आज सुबह से मंदिर की तरफ आने वाली दर्शनों की सभी 14 लाइन पूरी तरह फुल से हैं। हालांकि इस बार VIP दर्शन बंद होने के चलते श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं हो रही। ड्रोन फोटो-फोटो वीडियो सहयोगी: हेमंत महरिया (ब्यूटी ऑफ सीकर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *