भास्कर न्यूज | बिश्रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 किनारे ग्राम पंचायत अजयनगर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास लगाई गई हाई मास्ट लाइट महीनों से खराब होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाखों रुपए की लागत से लगवाई गई हाई मास्क लाइट अब महज शो पीस बनकर रह गई है। ग्राम पंचायत अजयनगर में स्थित स्वास्थ्य केन्द्र के पास आमजन को सुविधा दिलाए जाने के उद्देश्य से एक साल पहले क्रेडाई विभाग द्वारा हाई वोल्ट की लाइट लगवाई गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग द्वारा लगवाई गई हाई मास्ट लाइट महज महीने भर में ही खराब होकर बंद हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि महीनों से शो पीस बनी हाई मास्ट लाइट के सुधार कार्य के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद भी आज तक गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रात को आने में डर लगता है।


