लाडले लाल प्रभु के मंदिर का होगा जीर्णोद्धार:श्रीनाथजी मंदिर में तिलकाय पुत्र विशाल बावा ने किया शिला पूजन

श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा लाडले लाल प्रभु श्री नवनीत प्रियाजी के मंदिर का जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए मंदिर के तिलकायत पुत्र विशाल बावा ने शीला पूजन किया। विशाल बावा ने श्रीनवनीत प्रिय प्रभु के निज मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए निज मंदिर एवं चौक के लिए 511-511 किलोग्राम की दो शिलाओ का पूजन किया गया। जिसमें एक शिला निज मंदिर के गर्भगृह तथा एक शिला श्री नवनीत प्रिया प्रभु के निज चौक की नींव मे पधरायी जाएंगी। शिला पूजन के तहत तिलकायत एवं तिलकायत पुत्र विशाल बावा द्वारा सबसे पहले गणपति एवं वास्तु पूजन कर शिला का पूजन किया गया। मंदिर के पंडिया परेश नागर द्वारा वैदिक मन्त्रोच्चार द्वारा विधि विधान से पूजन कराया गया व नवनीत प्रियाजी के द्वितीय मुखिया घनश्याम सांचिहर द्वारा पूजन में विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर विशाल बावा ने कहा कि प्रभु सर्वोत्तम वस्तु के उपभोक्ता है और प्रभु की सेवा एवं सुख में कभी भी कमी नहीं होनी चाहिए, इसीलिए प्रभु सुखार्थ मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, तिलकायत मुख्य सलाहकार अंजन शाह, मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, समाधानी उमंग मेहता, मंदिर के मीडिया प्रभारी एवं गिरीश व्यास, जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल सहित वैष्णव जन उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *