लाड़ली बहनों के खातों में 13.57 करोड़ ट्रांसफर:सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 3.30 करोड़ भी जारी, इधर; जन कल्याण पर्व का शुभारंभ

उमरिया जिले में लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राशि भेजी है। गीता जयंती पर सीएम यादव ने जिले की 1 लाख 11 हजार 361 लाड़ली बहनों के खातों में 13.57 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 55 हजार हितग्राहियों के खाते में 3.30 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। जिले में जन कल्याण पर्व का शुभारंभ जिले में लोगों की समस्या‍ओं के निराकरण के लिए 40 दिवसीय जन कल्याण पर्व का शुभारंभ गीता जंयती पर किया गया है। इसके माध्यम से शासकीय विभागों के 45 योजनाओं और 63 सेवाओं का हितग्राहियों शत प्रतिशत लाभ दिया जाएगा। संचालन के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *