लातेहार-बिशुनपुर सड़क पर कीचड़, पैदल चलना मुश्किल

भास्कर न्यूज | लातेहार लातेहार से बिशुनपुर को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। यह सड़क अब पैदल चलने लायक भी नहीं बची है। मिट्टी और मोरम से बनी यह सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश के कारण कीचड़ और फिसलन ने स्थिति और बिगाड़ दी है। धर्मपुर से बिशुनपुर तक की इस सड़क पर हर दिन हादसे हो रहे हैं। गुरुवार को एक स्कूटी सवार फिसल कर गिर गया। उसे गंभीर चोट तो नहीं आई, लेकिन पूरा कपड़ा कीचड़ से सन गया। इस रास्ते में महिला डिग्री कॉलेज भी है। बिशुनपुर से लोग रोज कचहरी और बाजार आते-जाते हैं। खराब सड़क के कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ दिन पहले इस सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ था। कई जगहों पर भूमि विवाद और सीमांकन की समस्या के कारण काम रुका हुआ है। कुछ हिस्सों में ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *