लातेहार में अवैध शराब से भरा कंटेनर पकड़ा गया:48 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त, दमन से बिहार ले जा रहा था चालक

लातेहार के चंदवा थाना पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान 48 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। शराब दमन दीव से बिहार ले जाई जा रही थी। बोतलों पर सेल फॉर ऑनली फॉर भूटान लिखा था। चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब बिहार भेजी जा रही है। इसके बाद चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। 1000 पेटी रॉयल स्पेशल अंग्रेजी शराब मिली चंदवा के इंदिरा गांधी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाई गई। इसी दौरान दमन दीव से आ रही कंटेनर ट्रक रोका गया। जांच में उसमें 1000 पेटी रॉयल स्पेशल अंग्रेजी शराब मिली। एक पेटी में 180 एमएल की 48000 छोटी बोतलें थीं। मध्य प्रदेश का है रहने वाला चालक चालक से कागजात मांग की गई, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने ट्रक और शराब जब्त कर ली। चालक जयपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि शराब बिहार ले जाई जा रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *