लातेहार में दिनदहाड़े फायरिंग:रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर बाइक सवार अपराधियों ने चलाई गोली

लातेहार के सदर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास बन रहे ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर दिनदहाड़े दोपहर तीन बजे गोलीबारी की घटना हुई। दो अज्ञात बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और गोलीबारी कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि गोली चलने की पुष्टि हुई है, लेकिन खोखा नहीं मिला है। लेवी वसूली को लेकर घटना को अंजाम देने की आशंका पुलिस को आशंका है कि यह घटना लेवी वसूली को लेकर राहुल सिंह गैंग ने अंजाम दी है। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। स्थानीय व्यापारियों ने अपना कामकाज सामान्य रूप से जारी रखा है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *