लातेहार में पुलिस ने अवैध रूप से टावर की कटिंग कर स्क्रैप चोरी कर रहे पांच चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि राहुल ठाकुर, समीर खान, मंगलदेव उरांव, फूलदेव उरांव और संगू भुईयां शामिल है। पुलिस ने घटनास्थल से पिकअप और करीब एक टन टावर का स्क्रैप बरामद किया गया है। इस मामले में चंदवा थाना कांड संख्या 197/24 दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने दी। रणधीर कुमार ने बताया कि एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा थाना क्षेत्र के एक महुआ गांव में संगठित अपराधी गिरोह द्वारा टावर की कटिंग की जा रही है। सूचना के बाद तत्काल एक छापेमारी टीम गठित एक महुआ गांव में अभियान चलाया गया। इसमें सभी की गिरफ्तारी की गई।