लातेहार में बच्चे की डंडे से पिटाई, मौत:दो दिनों पहले महिला ने बच्चे को पीटा था, पिता ने थाना में की शिकायत

लातेहार में पिटाई के बाद शनिवार को 8 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने दो दिन पूर्व बच्चे की पिटाई की थी। इसके बाद से बच्चा बीमार था। इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र की है। मृतक बच्चे की पहचान रोहतास (बिहार) निवासी प्रिंस कुमार के रूप में की गई। मृतक के पिता जितेंद्र भुइंया ने बताया कि दो दिनों पूर्व प्रिंस का एक बच्चे के साथ खेल-खेल में झगड़ा हो गया था। इसी बीच आरोपी महिला आई और डंडे से प्रिंस की पिटाई कर दी। गंभीर चोट के बाद बेटे को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टर अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया। हालांकि, आर्थिक तंगी की कमी के कारण बच्चे को रिम्स नहीं ले जाया जा सका और घर पर ही उपचार जारी रहा। प्रिंस की शनिवार को मौत हो गई। मृतक के पिता ने बालूमाथ थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार के सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *