लातेहार में यूपी के 5 तस्कर गिरफ्तार:रांची से यूपी ले जा रहे थे डेढ़ क्विंटल गांजा, दो कार से पकड़े गए

लातेहार में पुलिस ने शनिवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की। चंदवा थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर ब्राह्मणी के पास से पुलिस ने दो कार से डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया। इनोवा कार से 90 किलो और अर्टिगा कार से 60 किलो गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने मौके से उत्तर प्रदेश के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें अभिराज सिंह, आर्यन सिंह, निशांत उपाध्याय, प्रमोद कुमार और प्रदीप कुमार गौतम शामिल हैं। अभिराज सिंह और आर्यन सिंह रायबरेली के, निशांत उपाध्याय और प्रमोद कुमार बस्ती के प्रदीप कुमार गौतम लखनऊ के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से दो कार व 9 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपए है। तस्कर इस गांजे को रांची से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। यह कार्रवाई एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर की गई। मालूम हो कि रांची-मेदिनीनगर मार्ग (एनएच 39) लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी का रास्ता रहा है। बिहार में शराबबंदी के बाद इस मार्ग पर गांजा तस्करी के मामलों में वृद्धि हुई है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण नहीं हो पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *