लातेहार में हाइवा की टक्कर से युवक की मौत:परिजनों ने 5 घंटे सड़क जाम कर मांगा मुआवजा, सीसीएल ने दिया 1 लाख रुपए

झारखंड के लातेहार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय वकील गंझू उर्फ विनोद की मौत हो गई। यह हादसा बालूमाथ थाना क्षेत्र के फुलबसिया कोल साइडिंग के पास हुआ। वकील गंझू शौच के लिए रेलवे साइडिंग की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित हाइवा ने उसे टक्कर मार दी। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। 20 लाख रुपए मुआवजे और नौकरी की मांग घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने शव के साथ फुलबसिया रेलवे साइडिंग मार्ग को जाम कर दिया। जाम की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारी 20 लाख रुपए मुआवजे और नौकरी की मांग कर रहे थे। सरकारी प्रावधान के तहत अतिरिक्त मुआवजे का आश्वासन सूचना मिलते ही मगध सीसीएल के अधिकारी और बालूमाथ व बारियातु पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन के काफी समझाने के बाद भी लोग जाम पर अड़े रहे। इसके बाद सीसीएल ने तत्काल एक लाख रुपए मुआवजा देने और सरकारी प्रावधान के तहत अतिरिक्त मुआवजे का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब 5 घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *