जालंधर | लायंस क्लब जालंधर की तरफ से प्रधान प्रभजोत सिद्धू व पास्ट गवर्नर जेबी सिंह की अगुवाई में बल्ले बल्ले फार्म हाउस में होली धूमधाम से मनाई गई। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और फूलों से होली खेलकर खुशियां बांटीं। इसमें पारंपरिक फाल्गुनी गीतों और नृत्य ने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी और प्रोजेक्ट डायरेक्टर अश्वनी सहगल ने कहा कि आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजन किया गया। फन गेम्स, डांस, गिद्दा व भंगड़े के साथ फंक्शन संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रथम लायन लेडी रमनदीप, सुरेंद्र कौर चौधरी, रेवा सहगल, गुरविंदर कौर सैनी, संगीता भसीन, हरसा सिद्धू, पूर्व प्रधान रवि मलिक, ललतेश भसीन, नरेंद्र भसीन, हरभजन सिंह सैनी, जेपीएस सिद्धू, सचिव परमजीत सैनी, कुलजीत सिंह, एसपीएस विर्क, हर्षवर्धन शर्मा, मोहित सलूजा, सुधीर कपूर व अन्य मौजूद रहे।


