बिलासपुर| लायंस क्लब रीजन-4 की संयुक्त रीजन एवं जोन मीट का आयोजन किया गया। अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन बी. महेश कुमार ने की। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ध्वज वंदना के बाद सभा प्रारंभ की घोषणा की गई। जोन-1 की चेयरपर्सन श्वेता शास्त्री, जोन-2 की चेयरपर्सन सुषमा तिवारी एवं जोन-3 की चेयरपर्सन आराधना दास ने कार्यक्रम का संयोजन किया। अतिथि डॉ. सुरेखा कौशिक, डॉ. भूपेंद्र कौशिक, प्रकाश सोनथालिया, सुरेश साहू, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ दिलीप भंडारी, रीजन एडवाइजर एमजेएफ नितिन सलूजा एवं जीएलटी कोऑर्डिनेटर एमजेएफ आशीष अग्रवाल रहे। रीजन-4 के अंतर्गत आने वाले क्लब वसुंधरा, मिडटाउन, शक्ति, प्राइड, ज्योत्स्ना, केयर, हेल्थ केयर, स्माइल, वरदान, संकल्प व अन्य ने भाग लिया।


