लायलपुर खालसा कॉलेज में पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव बताए

जालंधर | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमन में चल रहे 7 दिवसीय एनएसएस कैंप के दौरान ई-वेस्ट जागरुकता पर एक लेक्चर का आयोजन किया। इस सत्र को पहल एनजीओ के ई वेस्ट अवेयरनेस के प्रोजेक्ट मैनेजर बिपन सुमन ने संबोधित किया। उन्होंने ई-वेस्ट क्या है, इसके खतरे तथा मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर जानकारी सांझा की। स्वयंसेवकों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और ई-वेस्ट प्रबंधन जाना। कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. सरबजीत कौर राय ने प्रभावशाली सत्र के लिए एनएसएस अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *