रायगढ़| पुसौर विकासखंड में भूमि अधिग्रहण के 15 साल बाद भी भू-विस्थापित परिवार रोजगार व पुनर्वास के लिए भटक रहे हैं। मंगलवार को छपोरा स्थित लारा परियोजना मुख्य द्वार पर सांकेतिक धरना होगा। पुनर्वास नीति के तहत अधिग्रहित जमीन एनटीपीसी को सौंपी गई। लेकिन न नियमित रोजगार मिला, न प्रावधान पूरे हुए।


