लालसोट में वन-विभाग के गेट पर मजदूरों ने लगाया ताला:नेशनल हाईवे पर लगाए थे पेड़-पौधे, डेढ़ साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी नहीं मिली मजदूरी

लालसोट रेंज ऑफिस कार्यालय पर मजदूरों ने ताला लगा दिया। इन्होंने नेशनल हाईवे पर पेड़-पौधे लगाए थे और पानी डालने का काम किया था। डेढ़ साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी मजदूरी नहीं मिलने से आक्रोशित मजदूरों ने रेंज ऑफिस कार्यालय पर ताला लगा दिया। मजदूरों ने बताया कि लालसोट रेंज के अधीन नेशनल हाईवे के चेनेज नं. 32 से 62 के बीच अप्रैल 2023 से आज तक हमारे सुरक्षा एवं निगरानी कार्य एवं पौधों को पानी डालने का कार्य किया गया था। जिसकी मजदूरी हमें अभी तक नहीं मिली है। हमने कई बार रेंज कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन हमें किसी भी प्रकार संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी के द्वारा हमारे भुगतान के लिए उच्च अधिकारियों से पत्र लिखकर मांग नहीं की गई है। ऐसे में हमें आज मजबूर होकर रेंज कार्यालय के गेट पर ताला लगाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि 35 से 40 मजदूरों के करीब 10 लाख रुपए मजदूरी बाकी है। इनसे जब मजदूरों के भुगतान करने के लिए कहते हैं, तो ये कहते हैं दौसा जाओ या जयपुर जाए लेकिन हम दौसा-जयपुर क्यों जाए, इनके कहने पर ही हमने काम किया है। रेंजर राधेश्याम रेगर ने बताया कि इन मजदूरों ने नेशनल हाईवे के किनारे पेड़ पौधे लगाने व पानी डालने का काम किया था। उसका भुगतान बकाया है। उसके लिए हमने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत भी कर दिया है, लेकिन बजट के अभाव में अभी तक इनका भुगतान नहीं हो पाया है। इसके लिए हम वापस उच्च अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *