लालू यादव का नीतीश कुमार को ऑफर, साथ आएं:RJD सुप्रीमो बोले- उनके लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं, CM ने हाथ जोड़े

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार CM नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि ‘नीतीश कुमार के लिए हमारे दरवाजे तो खुले ही हैं। नीतीश को भी खोलकर रखना चाहिए। नीतीश अगर आते हैं तो साथ क्यों नहीं लेंगे ? ले लेंगे साथ। वो साथ आएं, मिलकर काम करें। हमेशा भाग जाते हैं, हम माफ कर देंगे।’ एक निजी चैनल से नए साल के पहले दिन बातचीत के दौरान लालू यादव ने ये बातें कही हैं। लालू के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा ‘मीडिया के सवालों को टालने के लिए राजद सुप्रीमो ने ऐसा कहा था। मैं पहले ही साफ कर चुका हूं कि नीतीश के लिए हमारे दरवाजे बंद हैं।’ सीएम नीतीश से गुरुवार को मीडिया ने लालू के ऑफर को लेकर सवाल किया तो मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़ लिए, मुस्कुराते हुए कहा क्या बोल रहे हैं?। मौके पर मौजूद राज्यपाल आरिफ खान ने कहा कि ‘आज शपथ ग्रहण का दिन है। पॉलिटिकल बातें नहीं करनी चाहिए।’ लालू-तेजस्वी से मुलाकात के सवाल पर कहा ‘इन सभी लोगों से 1975 से रिश्ता रहा है। इनके शहर आया हूं। मिलना हमारा फर्ज बनता है। सभी बातों को राजनीति के चश्मे से नहीं देखना चाहिए।’ नीतीश कुमार की सरकार का जाना तय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नए साल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है, लेकिन ये दावा भी किया कि इस साल नीतीश सरकार की विदाई तय है। ‘नए साल में नई सरकार बनाएंगे। वहीं नए साल में नई सरकार चुनाव से पहले या बाद बनने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि आप लोगों को चर्चा चाहिए।’ तेजस्वी ने कहा कि, ‘ठंडा है भुजा खाएं मजा लीजिए, हमारे चाचा नीतीश कुमार को हम नए साल की शुभकामनाएं देते हैं, और इनका यह अलविदा वाला साल है और इनका जाना तय है।’ तेजस्वी ने आगे कहा था कि ‘नए साल पर हमने संकल्प लिया है कि इस बार बिहार से बेरोजगारी और पलायन को खत्म करेंगे। नए साल में हम नई सरकार बनाएंगे। हम ऐसी सरकार बनाएंगे, जहां पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई होगी। जहां अफसरशाही खत्म होगी, सभी लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ रहा तो हम अपने संकल्प में सफल होंगे। इस नए साल में हमें बिहार को आगे ले जाना है। खेत में 20 साल से एक ही ब्रांड का बीज अगर डालेंगे तो खेत और फसल दोनों बर्बाद होगी। इसलिए अब समय आ गया है, कि नए ब्रांड का नया बीज डाला जाए।’ लालू के बयान पर बीजेपी बोली- वो लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से डरे हुए हैं भाई वीरेंद्र के बयान के बाद शुरू हुई बयानबाजी आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के करीबी और राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर 24 दिसंबर को खगड़िया में कहा कि ‘राजनीति में कोई भी परमानेंट दोस्त और दुश्मन नहीं होता। अगर नीतीश कुमार सांप्रदायिक शक्तियों को छोड़कर आएंगे तो हम स्वागत करेंगे। उनका भी मन सांप्रदायिक शक्तियों के साथ रहकर भर चुका है।’ मनेर से आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने संभावनाओं को लेकर कहा है कि ‘राजनीति में कुछ भी संभव है।’ भाई वीरेन्द्र के बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई। दिलीप जायसवाल ने कहा था कि ‘दिन में सपना देखने लगे हैं। सत्ता की बेचैनी में पागल हो गए हैं। पागलपन में कुछ से कुछ बयान देते रहते हैं। इस तरह का बयान देकर अपने आप को ठगने का काम कर रहे हैं। वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा था कि जंगलराज वालों को बिहार में दोबारा मौका नहीं मिलेगा। ————————————— ये खबर भी पढ़ें: मेरी उम्र कच्ची, लेकिन जुबान पक्की:सीतामढ़ी में बोले तेजस्वी- सीएम टायर्ड हो चुके हैं, उनके लिए आरजेडी के सारे दरवाजे बंद सीतामढ़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के लिए आरजेडी के सभी दरवाजे पूरी तरीके से बंद हैं। उनके साथ सरकार चलाना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है। तेजस्वी की बस उम्र कच्ची है, बाकी जुबान पक्की है। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *