लाहौल में बर्फबारी सहित पहाड़ियों से पत्थर गिर रहे:सड़कों पर फिसलन बढ़ी, मनाली आ रहे पर्यटकों को वापस भेजा जा रहा

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में गुरुवार को मौसम ने करवट बदली। दोपहर बाद मनाली में हल्की बारिश हुई। वहीं मनाली के धुंधी क्षेत्र और पूरी लाहौल घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई। पुलिस उपाधीक्षक केलांग राजकुमार के अनुसार, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर भारी बर्फबारी हो रही है। साउथ पोर्टल पर धीमी बर्फबारी जारी है। धुंधी क्षेत्र में हल्की बर्फबारी के साथ पहाड़ियों से पत्थर गिर रहे हैं। इस कारण धुंधी-मनाली मार्ग प्रभावित हुआ है। सड़कों पर फिसलन बढ़ने के कारण लाहौल पुलिस ने मनाली से आ रहे पर्यटक वाहनों को वापस भेजना शुरू कर दिया। पुलिस ने सभी वाहन चालकों और यात्रियों से सावधानीपूर्वक यात्रा करने की अपील की है। शुक्रवार को बर्फबारी शुरू होने से पहले शिंकुला दर्रे से 31 वाहन दारचा पहुंचे। दारचा से दीपकताल के लिए 111 वाहनों ने यात्रा की। दोपहर बाद शिंकुला दर्रा, बारालाचा दर्रा, कुंजम दर्रा और दीपकताल में भी बर्फबारी जारी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *