पलारी| खारुन नदी के तट पर स्थित प्राचीन लिंगेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह मंदिर ओझागहन, पड़कीभाट एवं ग्राम सनौद की सीमा पर स्थित है और पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है। यहां 20 फरवरी से 26 फरवरी तक श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बाल व्यास भागवताचार्य पंडित सौरभ शर्मा चंडी मंदिर अरमरीकला वाले महाराज होंगे। इस आयोजन के लिए पुजारी बिसंभर दास मंहत और लिंगेश्वर महादेव समिति ने कथा का लाभ उठाने कहा है।


