लिट्टीपाड़ा में दो सड़क हादसे:साइकिल सवार की मौत, बाइक से गिरे दो लोग गंभीर रूप से घायल

झारखंड के पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। पहली दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पहली दुर्घटना लिट्टीपाड़ा-धरमपुर मुख्य सड़क पर बांसजोड़ी गांव के पास हुई। जोरडीहा गांव के 50 वर्षीय त्रिमोन बेसरा साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बाइक असंतुलित होकर गिर गई दूसरी दुर्घटना शनिवार को पातड़ापाड़ा-आरईओ सड़क पर हुई। हेटबंधा गांव के सोलेमान हेम्ब्रम (35) और मुंशी हेम्ब्रम (45) मोटरसाइकिल से पातड़ापाड़ा से घर लौट रहे थे। गांव के बाहर मोड़ पर बाइक असंतुलित होकर गिर गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पाकुड़ रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतक त्रिमोन बेसरा के परिजनों के लिखित आग्रह पर पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया। लिट्टीपाड़ा में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों और चौराहों पर पंपलेट बांट रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *