ससहा | ग्राम ससहा में स्थित लीलागर नदी के तट पर 22 फरवरी से मेले का आयोजन होगा। मेला 11 मार्च तक चलेगा। मेले में मनोरंजन और खरीदारी के लिए टॉकीज, झूला, सर्कस के साथ कपड़ा, बर्तन सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें लगेंगी। दूर-दराज के क्षेत्रों से व्यापारी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में मेले में पहुंचते हैं।


