जालंधर| लुइस ब्रेल वेलफेयर एसोसिएशन फॉर दी ब्लाइंड के सदस्यों की ओर से बुधवार को तीन साल बाद प्रधान पद के चुनाव करवाए गए। उनमें मास्टर अमरीक सिंह, बिहारी लाल और महिक गिल को चुनाव कमेटी के सदस्य में चुना गया। इस दौरान प्रधान पद के चुनाव के लिए किसी ने भी अपनी अर्जी नहीं दी और मौजूदा सदस्यों ने सर्वसम्मति से चौथी बार विक्रांत दत्ता को प्रधान पद के चुना गया। यहां इंद्रप्रीत सिंह, तेजिंदर सिंह, कश्मीरी सिंह, मुकुल खन्ना, अनीता, अश्वनी कुमार, देशराज, परमजीत कौर, वरिंदर, विनोद, जीवन व अन्य लोग उपस्थित थे।


