लुधियाना आरटीए दफ्तर में विजिलेंस की रेड:पांच लोगों को हिरासत में लिया गया, दो एजेंटों पर केस, अवैध शुल्क वसूलते थे

पंजाबभर में आज विजिलेंस ने अलग-अलग शहरों में आरटीए दफ्तरों में छापेमारी की। मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार निरोधक हेल्प लाइन के माध्यम से अनेकों शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद आज फ्लाइंग स्क्वायड और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) सहित विजिलेंस रेंज द्वारा छापेमारी की गई। कार्रवाई में आरटीए अधिकारियों और एजेंटों को टारगेट किया गया, जो बिचौलियों के रूप में काम कर रहे थे। ये लोग लाइसेंस प्रक्रिया में तेजी लाने या ड्राइविंग टेस्ट के परिणामों में हेराफेरी करने के लिए अवैध शुल्क वसूल रहे थे। ये लोग विजिलेंस के जाल में फंसे गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहाली का एक निजी एजेंट सुखविंदर सिंह भी शामिल है, जिसे ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और टेस्ट पास करने के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत के हिस्से के रूप में 2,500 रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। फतेहगढ़ साहिब में एक अन्य एजेंट परमजीत सिंह को इसी तरह की अवैध सेवाओं के लिए 5 हजार रुपए लेते हुए पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि लुधियाना में ईओडब्ल्यू इकाई ने तीन व्यक्तियों – पंकज अरोड़ा उर्फ ​​सनी, दीपक कुमार और मनीष कुमार को 1,500 रुपए से लेकर 3,500 रुपए तक की रिश्वत मांगने के आरोप में हिरासत में लिया।
लुधियाना विजिलेंस रेंज ने लाइसेंस हासिल करने के लिए कथित तौर पर क्रमशः 7 हजार रुपए और 5 हजार 500 रुपए वसूलने के आरोप में दो और एजेंट, तौसीफ अहमद अंसारी और हनी अरोड़ा को भी गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *