लुधियाना में डिजिटल पेमेंट के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला केसर गंज मंडी स्थित माधव राघव ड्राई फ्रूट एंड करियाना शॉप से सामने आया है। यहाँ एक शातिर ठग ने खुद को पुराना ग्राहक बताकर दुकानदार को भरोसे में लिया और करीब 8500 रुपये का सामान लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बातों में उलझाया, पानी मांगा और कर दी ठगी जानकारी देते दुकान मालिक ने बताया घटना 2 फरवरी दोपहर करीब 4 बजे की है। आरोपी एक पुरानी डिस्कवर बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचा। उसने खुद को पुराना ग्राहक बताया और दुकानदार से रेट कम करने को लेकर काफी देर तक बहस भी की ताकि किसी को शक न हो। शातिर ठग ने दुकान पर करीब 15 मिनट बिताए और इस दौरान नौकर से पानी मांगकर पिया। दिखाया फर्जी स्क्रीनशॉट,मालिक के चेक करने पर खुला राज ठग ने दुकान से सामान पैक करवाया के लिए 2 किलो काजू ,2 किलो बादाम, 2 किलो पिस्ता ,2 किलो अंजीर कुल 8 किलो
ड्राई फ्रूट्स जिसकी कुल 8500 रुपये का बिल बनने पर उसने दुकान के कर्मचारी को अपने मोबाइल पर सक्सेसफुल पेमेंट का फर्जी मैसेज/स्क्रीनशॉट दिखाया और सामान लेकर चलता बना। जब दुकान के मालिक ने बाद में अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो उसमें कोई राशि क्रेडिट नहीं हुई थी। CCTV में कैद हुई करतूत दुकानदार ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपी की सारी हरकतें साफ नजर आईं। फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी अकेला आया था और उसने बड़ी चालाकी से भुगतान करने का नाटक किया। पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दे दी है। दुकानदारों के लिए अलर्ट: डिजिटल पेमेंट लेते समय सिर्फ स्क्रीनशॉट पर भरोसा न करें। अपने बैंक का मैसेज चेक करें या साउंड बॉक्स की आवाज आने के बाद ही ग्राहक को जाने दें।


