पंजाब के लुधियाना में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें पुलिस या राहगीरों का कोई डर नहीं रहा। ताजा मामला गयासपुर के शांति नगर इलाके का है जहां शनिवार शाम बाइक सवार तीन झपटमारों ने काम से घर लौट रहे एक युवक को अपना शिकार बनाया। पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात का तरीका: CCTV फुटेज के अनुसार यह घटना 7 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे की है। पीड़ित युवक अपने काम से पैदल घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचते हैं। बाइक सवार बदमाशों ने युवक को देखते ही अपनी गाड़ी उसके पास रोकी। बाइक चालक थोड़ा आगे जाकर रुक गया जबकि पीछे बैठे दो युवक तुरंत नीचे उतरे और पीड़ित को दबोच लिया बदमाशों ने युवक के साथ हाथापाई की और डरा-धमकाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। वीडियो में एक बात और सामने आई है। जिस वक्त बदमाश युवक को घेरा था उसी दौरान वहां से एक ऑटो और एक अन्य बाइक सवार गुजरे। फुटेज में साफ दिख रहा है कि उन्होंने वारदात को होते हुए देखा लेकिन किसी ने भी युवक की मदद करने या बदमाशों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई फोन छीनने के बाद दोनों बदमाश दौड़कर अपनी बाइक पर बैठे और मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक कुछ दूर तक उनके पीछे भागा लेकिन बदमाशों की रफ्तार तेज होने के कारण वह उन्हें पकड़ नहीं सका। अंत में युवक वापस लौट गया। पुलिस ने कहा इस मामले में पुलिस से पूछा तो उन्होंने बताया कि वीडियो सामने आया है लकिन कोई शिकायत नहीं आई फिर भी हम इस लुटेरों को सीसीटीवी के आधार पर पकड़ कर स्लाखों के पीछे भेजे गए


