पंजाब के लुधियाना में ग्यासपुरा इलाके में 20 से अधिक बदमाशों ने जमकर गुंडागर्दी की। इलाके में लोगों के वाहन बदमाशों ने तोड़े। कई घरों में ईंट-पत्थर मार कर शीशे तक तोड़ दिए। बदमाशों की दहशतगर्दी की वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हो गई। इलाके के लोगों ने पुलिस चौकी ग्यासपुरा में शिकायत दर्ज करवाई। लोगों का आरोप है कि पुलिस इस केस में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इलाके के युवक को बदमाश पीट रहे थे,छुड़वाने के कारण घरों में बरसाए पत्थर जानकारी देते हुए संगम देवी ने कहा कि इलाके में एक युवक को कुछ लोग पीट रहे थे। गली में रहते कुछ लोगों ने उसे बदमाशों से छुड़वा दिया। इसी रंजिश के कारण उन लोगों ने इलाके में धावा बोल दिया। इलाके में 5 से 7 घरों की बदमाशों ने तोड़फोड़ की है। लोगों ने घरों में घुस कर जान बचाई है। बदमाश इलाके में तोड़फोड़ करने के बाद धमकियां देकर गए है। तोड़फोड़ दौरान लोगों का हजारों रुपए का नुक्सान हो गया है। घरों के शीशे तोड़े। कई घरों के बाहर खड़े वाहनों पर पत्थबाजी हमलावरों ने की। जिन घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे है उनके कैमरे तक पत्थरमार कर तोड़ दिए गए। हमलावर कौन थे इस बारे अभी पता नहीं है।
इलाका निवासी रोहित कुमार ने कहा कि इलाके में रहते एक युवक को कुछ बाहरी युवक पीट रहे थे। उसे जब छुड़वाया गया तो बदमाश धमकियां देने लगे। हमलावरों ने कपड़े से ढके चेहरे इलाका निवासियों ने पुलिस चौकी में अभी शिकायत लिखवानी थी लेकिन उससे पहले ही हमलावरों ने मोहल्ले में हंगामा मचा दिया। सभी हमलावरों के हाथों में धारदार हथियार थे। कइयों के चेहरे भी कपड़े से ढके हुए थे। इस केस में पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण लोगों में रोष है। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से अपील है कि हमलावरों को जल्द दबोचा जाए।


