लुधियाना के ग्रैंड वॉक मॉल की पार्किंग से एक्टिवा चोरी:फोन पर बात करते हुए शातिर चोर ने की चोरी सीसीटीवी फुटेज आई सामने

लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित मशहूर ग्रैंड वॉक मॉल की पार्किंग से एक शातिर चोर द्वारा एक्टिवा चोरी करने का मामला सामने आया है। 21 फरवरी को चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसकी अब सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें एक सरदार युवक बड़े ही शातिराना ढंग से वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है। दुकान पर सामान लेने गया था युवक शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह सुबह किसी काम के सिलसिले में ग्रैंड वॉक मॉल की एक दुकान में आया था। उसने अपनी सफेद रंग की एक्टिवा मॉल की पार्किंग में खड़ी की थी। जब वह अपना काम निपटाकर रात करीब 10:00 बजे वापस पार्किंग में पहुंचा तो वहां से उसकी एक्टिवा गायब थी।
सीसीटीवी में दिखा शातिर एक्टर’ चोर काफी तलाश करने के बाद जब गुरप्रीत ने पार्किंग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो फुटेज में एक सरदार युवक एक्टिवा के पास चक्कर काटता दिखाई दिया।वह लगातार फोन पर बात करने का नाटक कर रहा था ताकि किसी को शक न हो। फोन कान पर लगाए हुए ही उसने बड़ी चालाकी से एक्टिवा को रिवर्स (पीछे) करना शुरू किया। जब उसे लगा कि आसपास कोई नहीं देख रहा तो उसने बड़ी ही आसानी से मास्टर चाबी लगाई और फोन पर बात करते-करते ही एक्टिवा स्टार्ट कर वहां से रफूचक्कर हो गया। थाना सराभा नगर में शिकायत दर्ज पीड़ित गुरप्रीत सिंह की ओर से इस मामले की लिखित शिकायत थाना सराभा नगर की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *