लुधियाना के बस स्टैंड पर हंगामा:सेक्स वर्कर और उसके साथी की लोगों ने की धुनाई,यात्री को होटल में लेजाकर लूटा

पंजाब के लुधियाना में बस स्टैंड पर जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने एक सेक्स वर्कर और उसके साथी की जमकर धुनाई की। सेक्स वर्कर बस स्टैंड के बाहर खड़े एक यात्री को अपनी बातों में उलझा कर होटल के कमरे में ले गई। जिसके बाद उस व्यक्ति की जेब से उसने 50 हजार रुपए छीने और भाग गई। महिला सेक्स वर्कर के साथ उसका एक साथी भी था। यात्री के शोर मचाने के बाद कुछ दूरी पर लोगों ने दोनों को दबोच लिया। महिला और उसके साथी की लोगों ने जमकर धुनाई भी की। महिला और उसके साथी ने कहा यात्री बहला फुसला कर ले गया होटल अपना पक्ष रखते हुए महिला और उसके साथी ने कहा कि उक्त यात्री महिला को बहला फुसला कर होटल के कमरे में लेकर गया है। उसने उसके साथ गलत काम भी किया है। महिला ने कहा कि उस व्यक्ति ने उसे पहले 1500 रुपए दिए थे। जाने के समय उस व्यक्ति ने शोर-शराबा करना शुरू कर दिया और जो दिए पैसे थे वह छीनने लग गया। महिला ने कहा कि मैंने और मेरे साथी ने किसी से कोई पैसा नहीं छीने। महिला ने कहा कि लोगों द्वारा मारपीट भी की गई। महिला के माथे पर काफी चोट भी आई है। यात्री नीरज ने बदले बार-बार बयान वहीं इस मामले में यात्री नीरज कैमरे में अपने बयान बदलता नजर आया। नीरज ने पहले कहा कि महिला और उसके साथी ने जेब से 50 हजार रुपए निकाल लिए थे लेकिन कुछ देर बाद जब पुलिस मुलाजिम उसके सामने आए तो उसने बयान बदलते हुए कहा कि 50 हजार रुपए मेरी जेब में ही पड़े थे लेकिन मुझे पता नहीं चला। बता दें यात्रियों के साथ लूटपाट का ये कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर बस स्टेंड के आस-पास रात को महिलाओं के झुंड युवकों के साथ सड़कों पर घुमते है और राहगीय या यात्रियों को अपने हुस्न के जाल में फंसा कर उनसी छीना झपटी की जाती है। घटना स्थल पर पहुंचे पीसीआर दस्ता के ASI नरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *