लुधियाना के मेयर को लेकर नोटिफिकेशन जारी:महिला को मिलेगी कुर्सी, किसी भी दल के पास नहीं पूर्ण बहुमत, लोहडी के बाद चुनाव

हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम लुधियाना के चुनाव के बाद अब मेयर को लेकर स्थिति साफ हो गई है। पंजाब सरकार की ओर से इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पंजाब के निकाय विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में महिला को लुधियाना का मेयर बनाने की बात कही गई है। यह नोटिफिकेशन मंगलवार शाम को जारी किया गया है। लोहडी के बाद लुधियाना को नया मेयर मिलने की संभावना है। किसी के पास नहीं बहुमत बता दें कि, लुधियाना में 21 दिसंबर 2024 को नगर निगम का चुनाव संपन्न हुआ था। 20 दिन बाद भी शहर को मेयर नहीं मिल सका है। इस चुनाव में किसी भी पार्टी ने बहुमत हासिल नहीं किया है। आम आदमी पार्टी को 41 सीटें मिली और बहुमत के लिए 48 सीटें चाहिए। सत्ताधारी पार्टी एक आजाद पार्षद को भी अपने साथ लेने में कामयाब रही। अब सत्ताधारी पार्टी AAP के पास 42 सीटे हैं जोकि बहुमत से 7 सीटें पीछे हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा शिअद पार्षद चतरवीर सिंह को अपने साथ मिला लिया, लेकिन अगले ही दिन चतरवीर सिंह दोबारा शिअद में चले गए। वहीं, इससे पहले कांग्रेस की पार्षद दीक्षा कुमार भी AAP में चले गए थे। जिन्हें सांसद राजा वडिंग ने दोबारा पार्टी में शामिल करवा लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *