लुधियाना के सन्नी को ऑस्ट्रेलिया में MP टिकट:पत्नी के साथ गए, टैक्सी-ट्रैक्टर चलाए, अपना कारोबार स्टैंड किया, 2 बार काउंसलर बने

पंजाब के लुधियाना के बलदेव सिंह सन्नी की पत्नी पढ़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई। पत्नी के साथ सन्नी सिंह भी आस्ट्रेलिया पहुंच गए। अपने रोजमर्रा के खर्चे पूरे करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी-ट्रैक्टर चलाए। मेहनत के बल पर 6 साल में ऑस्ट्रेलिया में अपना एंपायर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया के पोर्ट ऑगस्टा में ऐसी रेपुटेशन बनाई कि वहां के लोगों ने उन्हें 2 बार काउंसलर चुन लिया। सन्नी सिंह के काम को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की रूलिंग पार्टी लिबरल पार्टी ने मैंबर पार्लियामेंट(MP) की टिकट दे दी। सन्नी सिंह को टिकट मिलने पर उनके पिता व उनके दोस्त खुश हैं और ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले इंडियंस से उनको सपोर्ट करने की अपील कर रहे हैं। जगजीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे सन्नी सिंह ने 2018 व 2024 में दो बार काउंसलर का चुनाव जीता। उसने अपनी एरिया में डेवलपमेंट के शानदार काम किए और लोगों ने उसे प्यार दिया। उसके कामों को देखते हुए एमपी का टिकट दिया है। मार्च 2026 में वहां पर वोटिंग होनी है। सन्नी सिंह बताते हैं कि उन्होंने आस्ट्रेलिया आकर टैक्सी ड्राइवर से अपना सफर शुरू किया। फिर एक कंपनी में मैनेजर बनें और उसके बाद अपना कारोबार शुरू किया। उन्होंने बताया कि पोर्ट ऑगस्टा में लोगों ने प्यार दिया और अब रूलिंग पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। लुधियाना के मोती नगर से ऑस्ट्रेलिया में नेता बनने तक का सफर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *