लुधियाना के समराला में फोटोग्राफर से धोखाधड़ी:शादी के बहाने बुलाया, 5 लाख के कैमरे और उपकरण लेकर फरार

पंजाब के लुधियाना जिले के समराला में एक फोटोग्राफर के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। दो व्यक्ति वोक्सवैगन कार में आए जानकारी के अनुसार फोटोग्राफर राहुल को चंडीगढ़ से एक शादी के प्रोग्राम के लिए बुक किया गया था। राणा फोटोग्राफी के दमनप्रीत सिंह ने राहुल को फोन कर लुधियाना में प्रोग्राम होने की जानकारी दी। उन्हें सुबह 5 बजे समराला के मुख्य चौक पर बुलाया गया। राहुल जब पेट्रोल पंप पर पहुंचे, तो दो व्यक्ति वोक्सवैगन कार में आए। उन्होंने राहुल को एक ही कार में चलने को कहा। राहुल ने अपने कैमरे और अन्य उपकरण कार में रखे। सारा सामान किश्तों पर खरीदा था जैसे ही राहुल अपनी कार पार्किंग में खड़ी करने लगा, आरोपी कार लेकर फरार हो गए। कार में लगभग 5 लाख रुपए के कैमरे, लेंस और अन्य सामान था। राहुल ने बताया कि उन्होंने यह सारा सामान किश्तों पर खरीदा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ पवित्र सिंह के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *