लुधियाना के साहनेवाल स्थित रामगढ़ इलाके में K.K एंटरप्राइज मोबाइल और मनी एक्सचेंजर की दुकान में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान के पीछे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 3 लाख रुपये की कीमत का सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। कैसे हुई वारदात? दुकान के मालिक कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि जब उन्होंने सुबह करीब 9:00 बजे दुकान खोली तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था और दुकान लगभग खाली हो चुकी थी। चोरों ने दुकान के पीछे के रास्ते (मोंटी का ताला) को निशाना बनाया और अंदर दाखिल हुए। चोरों ने कीमती इलेक्ट्रॉनिक्स और नकदी पर हाथ साफ किया है जिसमें मुख्य रूप से महंगे स्मार्टफोन्स Oppo K13 और Vivo Y19 (LCD मॉडल) , IQ के 8 पीस (कीमत लगभग ₹17,000 प्रति पीस), 4 बड़े स्पीकर।और करीब ₹40,000 कैश (जो मनी ट्रांसफर के काम के लिए रखा गया था)। पुलिस जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही ईशर चौकी से जोगिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात में 2 से 3 लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस फिलहाल दुकान और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और वे सलाखों के पीछे होंगे।


