लुधियाना के हैबोवाल इलाके के लक्ष्मी नगर में उस वक्त मातम छा गया जब एक बीए (BA) के छात्र की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई है जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 3 बजे घर से निकला था पंकज मृतक के पिता मनोज कुमार ने बताया कि पंकज आर्य कॉलेज का छात्र था। दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी माता जी के पास से खाना खाकर निकला था। और बोल कर गया था की वहाँ दोस्तों के पास जा रहा है वह पढ़ाई में होनहार था और घर का चिराग था। पिता ने बताया कि उन्हें रात करीब 9:15 सूचना मिली थी कि पंकज का एक्सीडेंट हुआ है लेकिन जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पंकज की मौत गोली लगने से हुई है। हादसा या हत्या? दोस्तों के साथ था पंकज शुरुआती जानकारी के मुताबिक पंकज अपने दोस्तों के साथ था। पहले चर्चा थी कि दोस्तों का एक्सीडेंट हुआ है लेकिन शरीर पर गोली के निशान मिलने से मामला पूरी तरह बदल गया। अब पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि क्या गोली अचानक (मिसफायर) चली? या फिर दोस्तों के साथ किसी विवाद में गोली मारी गई । इस मामले पर SHO हैबोवाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पीड़ित परिवार के बयान ले लिए गए हैं। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी (डेड हाउस) में रखवा दिया गया है जहां कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौके पर मौजूद दोस्तों की भूमिका क्या थी और हथियार किसका था।इसकी जांच जारी है पंकज के पिता मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करते हैं और मां गृहणी हैं। इकलौते भाई की मौत से उसकी बहन और माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।


