लुधियाना के हैबोवाल रोड पर चला निगम का पीला पंजा:JCB के साथ सड़कों पर जमे अवैध कब्जों को हटाया

लुधियाना के सबसे व्यस्त और जाम से जूझते हैबोवाल रोड पर आज सुबह नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जोन-डी के अधिकारियों ने भारी पुलिस बल और जेसीबी (JCB) के साथ सड़कों पर जमे अवैध कब्जों को हटाया । निगम की इस अचानक कार्रवाई से दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लगातार मिल रही शिकायतों पर एक्शन निगम के अधिकारी जसदेव सेखों ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि हैबोवाल इलाके से लगातार ट्रैफिक जाम और सड़कों पर अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान सड़कों तक फैला रखा था जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया था। इसी के चलते आज सुबह ही टीम ने मोर्चा संभाला और पूरी रोड को अतिक्रमण मुक्त करवाया। जानकारी देते सेखों ने बताया रोड पर किए गए पक्के और कच्चे अवैध ढांचों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। कई दुकानदारों का सामान जब्त करने के साथ-साथ मौके पर ही भारी जुर्माना लगाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों को अंतिम चेतावनी के साथ नोटिस थमाए गए हैं। निगम अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह केवल शुरुआत है। अगर दोबारा सड़क पर सामान सजाया गया तो बिना किसी रियायत के दुकान को सील कर दिया जाएगा। जनता की सुविधा सर्वोपरि है। हमने आज पूरी रोड को क्लियर किया है। अगर किसी ने फिर से अतिक्रमण करने की जुर्रत की तो अगली बार सिर्फ जुर्माना नहीं होगा सीधा सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *