लुधियाना दोहरे हत्याकांड में खुलासा:पैसों के लेन-देन को लेकर प्रेमी ने किया कत्ल,वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने में पुलिस जुटी

पंजाब के लुधियाना में 25 दिसंबर हैबोवाल के प्रेम विहार इलाके में एक महिला और उसके 10 साल के बेटे की मारपीट कर हत्या कर दी गई। हत्या से करीब 3 दिन बाद जब मोहल्ले में बदबू फैली तो लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इस कत्लकांड को पुलिस काफी हद तक कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। इस केस में अब बस पुलिस की प्रेस कान्फ्रेंस ही होनी बाकी है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि मृतक महिला सोनिया के पास जो व्यक्ति उससे मिलने आता था उसी ने मां-बेटे की हत्या की है। बदमाश ने जिस दात से हत्या की है पुलिस उसे रिकवर करने में जुटी है। पैसों के लेन-देन का यह मामला है। महिला का उक्त व्यक्ति से कुछ पैसों का लेन-देने था। महिला का प्रेमी कुछ दिनों से उससे मिलने नहीं आ रहा था इस कारण भी लोगों को उस पर शक था। लोगों से मिली जानकारियों पर भी पुलिस ने काम किया जिसके बाद पुलिस के हाथ कई क्लू लगे। फिलहाल पुलिस मामले की अभी जांच में जुटी है। आधिकारिक रूप से अभी किसी पुलिस अधिकारी ने पुष्टी नहीं की। मृतक सोनिया के उसके पति सुनील से 2020 में ही तलाक हो गया था। 2011 में उसकी सुनील से शादी हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *