लुधियाना निगम चुनाव के लिए भाजपा की सूची जारी:93 उम्मीदवारों की घोषणा की, बची 2 सीटों पर आज होगा ऐलान

नगर निगम चुनाव को लेकर लुधियाना में भाजपा ने देर रात पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने करीब 93 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। नामांकन भरने का आज और कल का दिन शेष बचा है। 14 दिसंबर तक नामांकन वापस लिया जाएगा। 21 दिसंबर को चुनाव होने है। आज दोपहर से पहले कांग्रेस, शिअद और भाजपा के बचे बचे उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी भी अपने उम्मीदवारों के पत्ते आज खोल देगी। भाजपा ने पुराने चेहरों के साथ-साथ कुछ नए चेहरों पर भी दांव खेला है। आज बाकी बचे दो वार्ड नंबर 80 और 90 के उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी कर देगी। भाजपा ने वार्ड नंबर 81 से मंजू अग्रवाल पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। इसी तरह से पार्टी के जिला उप प्रधान रहे सुनील मौदगिल को इस बार भी टिकट दी है। इसके साथ-साथ पूर्व मंत्री स्व. सतपाल गोसाईं की रिश्तेदार डोली गोसाईं को वार्ड नंबर 19 से टिकट दिया है। वार्ड नंबर 12 से तीसरी बार गुरबख्श सिंह बिल्ला को टिकट दिया है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए विपिन विनायक पल्लवी को वार्ड 3 से टिकट दिया है। वार्ड 34 से राजेश मिश्रा, वार्ड 75 से पूर्व पार्षद गुरदीप नीटू की पत्नी गुरमीत कौर नीटू को टिकट दिया है। भाजपा के ये प्रमुख पुराने चेहरे है। भाजपा के विरिष्ट नेताओं का कहना है कि जिन बाकी के वार्डों के उम्मीदवारों के नाम घोषित करने बाकी बचे है आज उन पर भी फैसला पार्टी ले लेगी। भाजपा ने इन उम्मीदवारों पर जताया भरोसा,देखे सूची-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *