लुधियाना पहुंचे पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष:अब्दुल बारी बोले- सीएम के समक्ष उठाएंगे समस्या, शाही इमाम ने कहा-नहीं बन रहे जाति प्रमाण पत्र

अल्पसंख्यक आयोग पंजाब के अध्यक्ष अब्दुल बारी सलमानी शनिवार को लुधियाना पहुंचे। उन्होंने शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में अल्पसंख्यक भाईचारे के लोगों के साथ मीटिग की। मीटिंग में विशेष रूप से पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग पंजाब के अध्यक्ष अब्दुल बारी सलमानी ने कहा कि अल्पसंख्यक भाईचारे के समक्ष आ रही परेशानियों को लेकर जल्द ही पंजाब की सीएम से मुलाकात करेंगे। मीटिंग में शाही इमाम पंजाब ने अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखने वाले बच्चों की शिक्षा स्तर को ऊपर उठने के लिए पंजाबभर के मुस्लिम बच्चे-बच्चियों के जाति प्रमाण पत्र को लेकर आ रही परेशानी के संबंध में बात की। कब्रिस्तानों पर हो रहे कब्जों के मुद्दे को उठाया शाही इमाम ने आयोग के अध्यक्ष के सामने प्रदेश में कब्रिस्तानों पर हो रहे नाजायज कब्जों को लेकर पेश आ रही परेशानियों के संबंध में भी बात की। आयोग के अध्यक्ष अब्दुल बारी सलमानी ने पत्रकारों के साथ बात करते हुए कहा कि पंजाब सरकार का अल्पसंख्यक आयोग लगातार अल्पसंख्यकों की परेशानियों को हल करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक भाईचारे के लोग लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी। ईदगाह के लिए मांगी जमीन इस दौरान शाही इमाम की ओर से उन्हें एक मांग पद और साथ ही उन्हें मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया गया, जिसमें कहा गया कि शहर में ईदगाह और मुस्लिम कम्युनिटी सेंटर बनाने के लिए पंजाब सरकार फौरी तौर पर जमीन और फंड मुहैया करवाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *