लुधियाना पहुंचे पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल:बोले- लोगों को धमका रहे केजरीवाल; AAP सरकार में ठगा महसूस कर रही पंजाब की जनता

पंजाब के लुधियाना में हलका पश्चमी में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के पूर्व मंत्री पवन बंसल पहुंचे। इस दौरान पवन बंसल ने कांग्रेस कैंडिडेट भारत भूषण आशु से मुलाकात कर चुनावी रणनीति के बारे भी चर्चा की। बंसल ने बातचीत करते हुए कहा कि कल अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा है कि आशू को वोट दोगे तो विपक्ष का विधायक मिलेगा और काम नहीं होंगे। लेकिन यदि संजीव अरोड़ा को वोट दोगे तो ये मंत्री बनेंगे। बंसल ने कहा कि केजरीवाल को इस तरह की बयानबाजी करना सही नहीं है। वह लोगों को धमका रहे है। एक सीनियर नेता होने के नाते वह मुद्दों की बात करें ना कि इस तरह का बयान दें। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार 2022 में बनाकर लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे है। जनता ने जिस बहुमत और आस के साथ सरकार बनाई थी, उतना तेजी से पंजाब में विकास नहीं हो पाया। कटरा-श्रीनगर रेलवे लाइन प्रोजेक्ट में कोई एक सरकार श्रेय नहीं ले सकती कटरा से श्रीनगर तक शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन को लेकर पवन बंसल ने कहा कि रेल लाइन डलने का काम किसी एक सरकार का काम नहीं है। 2008 से ये प्रोजेक्ट चला है। जब मैं खुद रेलमंत्री था उस समय इस प्रोजेक्ट के दो सेगमेंट पूरे हो गए थे। इस प्रोजेक्ट पर किसी एक सरकार को श्रेय लेना सही नहीं है। रेलवे का कोई भी प्रोजेक्ट जब शुरू होता है तो उसमें कई वर्ष लगते है तब वह पूरा होता है। आज केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू है और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव है। मुझे पूरा भरोसा है कि बिट्टू पंजाब के हित में अच्छे कार्य करेंगे। पंजाब में जहां कहीं भी रेलवे के सिस्टम में सुधार करने की जरूरत होगी बिट्टू जरूर करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *