रविवार को लुधियाना पहुंचे पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह और राज्यसभा सदस्य, पर्यावरणविद संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने अफसरों को साथ लेकर बुड्ढा नाला का दौरा किया। उन्होंने गोबर के निपटारे के लिए अफसरों को बायोगैस प्लांट लगाने के लिए कारगर कदम उठाने और साथ ही प्रोजेक्ट में तेजी लाने की हिदायत जारी की। जमालपुर और ताजपुर पर किया निरीक्षण मंत्री रवजोत सिंह और संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने जमालपुर और ताजपुर पर बुड्ढा नाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को ताजपुर रोड, जमालपुर और हैबोवाल में डेयरी काम्प्लेक्स में बायोगैस प्लांट लगाने के लिए प्रोजेक्ट में तेजी लाने के निर्देश दिए। गोबर उठाने की लिए प्राइवेट कंपनी हो बुड्ढा नाला का दौरा करने के बाद मंत्री रवजोत सिंह और राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने सभी विभागों के अफसरों से मीटिंग की और कहा की वह डेयरी कॉम्पलेक्स से गोबर उठाने के लिए प्राइवेट कंपनी को नियुक्त करे और जल्द ही इस काम के लिए ठेकेदार को नियुक्त किया जाए, ताकि काम में तेजी लाई जा सके। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अफसरों को भी हिदायत मीटिंग में मंत्री रवजोत सिंह द्वारा प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अफसरों को भी हिदायत की गई कि वह लगातार ड्राइंग इंडस्ट्री, सीईटीपी और नगर निगम के एसटीपी के कामकाज की निगरानी करे और साथ ही ये सुनिश्चित करे कि उद्योग का गंदा पानी सीवरेज लाइन में डंप ना हो सके। इसके अलावा कई डेयरी यूनिटों के गैर कानूनी सीवरेज कनेक्शन भी काटे गए हैं। लोग भी दे अपना सहयोग मीटिंग के बाद मंत्री रवजोत सिंह और संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि वह ना तो लुधियाना की इंडस्ट्री बंद कर सकते हैं ना लोग बीमार कर सकते है। वह इंडस्ट्री के खिलाफ नहीं हैं, क्योंकि इंडस्ट्री से तो पंजाब की ग्रोथ होगी, लेकिन वह बुड्ढा नाला को भी गंदा नहीं होने देंगे। लोग इस काम में सहयोग करें और कूड़ा नाले में फेंकना बंद करें। कार सेवा का हिस्सा बनें लोग राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि उन्होंने बुड्ढा नाला को साफ करने का अटल निर्णय ले लिया है। कार सेवा का दूसरा पड़ाव शुरू हो चुका है और लोग भी इस कार सेवा में भाग लें। उन्होंने कहा कि उन्होंने बुड्ढा नाला वाली जगह पर ही अपना तंबू लगा दिया है और वह नाला को साफ करके ही रहेंगे। मीटिंग में लुधियाना के एमएलए अशोक पराशर पप्पी, एमएलए गुरप्रीत गोगी, एमएलए मदन लाल बग्गा, एमएलए दलजीत सिंह भोला, लोकल बॉडी विभाग के सचिव तेजवीर सिंह, डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह खेहरा, निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल, रविन्द्र गर्ग, आरके रतड़ा, मुकेश गर्ग मौजूद रहे।


