पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सांसद श्री फतेहगढ़ साहिब डा. अमर सिंह लुधियाना पहुंचे। दोनों सांसदों ने जिला प्रशासनिक परिसर स्थित बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना, पीएमजीएसवाई, एसएसए, रामसा, मध्याह्न भोजन योजना, एनएसएपी, आईसीडीएस, एनआरडीडब्ल्यूपी/एसबीएमजी, पीएमएवाई-जी, डीडीयूजीजेवाई, पीएमकेएसवाई, डीआईएलआरएमपी, मनरेगा, आर अर्बन मिशन, डीडीयू-जीकेवाई, पीएमयूवाई, एनआरएलएम, एनएचएम, पीएमईजीवाई, एसएजीवाई और पीएमएजीवाई सहित कई प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। PM हाउस में बनी इमरजेंसी मूवी जैसी स्क्रिप्ट राजा वड़िंग ने कहा कि इमरजेंसी जैसी फिल्में बनाना भाजपा का एजेंडा है। इस तरह की फिल्मों की स्टोरी PM आफिस से लिखी जाती है। फिर जानबूझ कर उस स्टोरी पर कांग्रेसियों पर फिल्म बना कर कहानियां चलाई जाती है। इस तरह की फिल्में बनाकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। ऐसी फिल्मों से समाज में नफरत पैदा होती है। सेंसर बोर्ड को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। केन्द्र सरकार को भी ध्यान देने की जरूरत है कि यदि इस तरह की फिल्में चलेगी तो देश के लिए हानिकारक है। देश में बहुत सी जाति, धर्म और विभिन्न पार्टियों के लोग रहते है। अब यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद कोई उन पर मूवी बना दे तो यह भी गलत है। देश के प्रधानमंत्री की मूवी बनना गलत है। कंगना रनौत तो पहले से ही इस तरह के बयान देने में मशहूर है। कंगना कभी किसानों के खिलाफ बोलती है तो कभी आम लोगों के खिलाफ। CM मान दिल्ली चुनाव में व्यस्त, रोज हो रहे ग्रेनेड हमले वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार भी दिल्ली चुनाव में व्यस्त है। रोज थानों और अब कांग्रेसियों के घरों के बाहर ग्रेनेड फेंके जा रहे है। वड़िंग ने कहा कि पंजाब और केन्द्र सरकार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पर भी ध्यान देना चाहिए। यदि डल्लेवाल को कुछ हो गया तो माहौल बिगड़ सकता है। दोनों सरकारों को देश के किसान ने माफ नहीं करना। 900 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की ले जानकारी वड़िंग ने कहा कि 900 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को इम्प्लीमेंट करने के बावजूद लुधियाना प्रदूषण, भीड़भाड़ और अपर्याप्त सुरक्षा उपायों से ग्रस्त है। लुधियाना को साइकिल-अनुकूल बनाने और स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे में सुधार करने का विजन अभी वास्तविकता से बहुत दूर है। वड़िंग ने कहा कि देश के शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में लुधियाना के शामिल होने अफसोसजनक है। प्रदूषण को कम करने के लिए तत्काल सही कदम उठाने चाहिए। 1 फरवरी लोकसभा सत्र में उठाएंगे बुड्डा नाला का मुद्दा सांसद वड़िंग ने कहा कि बुड्ढा नाला 1 फरवरी से शुरू होने वाले आगामी संसद सत्र से पहले स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा और बुड्ढा नाले पर चर्चा के लिए 29 जनवरी का दिन रखा गया है। वड़िंग ने कहा कि हमें केंद्र सरकार से आवश्यक फंड लेना है। इसी तरह स्कूली बच्चों के लिए जो भोजन रिफाइंड तेल में बनता है उसे सरसों के तेल में तैयार किया जाए। वड़िंग ने कहा कि मैं इस मामले को संसद में भी उठाउंगा।


