लुधियाना पुलिस को खुली चुनौती:CP दफ्तर से महज 500 मीटर दूर दिनदहाड़े एक्टिवा चोरी; CCTV में कैद हुई वारदात

लुधियाना में शातिर चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस प्रशासन और कानून का कोई खौफ नहीं रहा। ताजा मामला महानगर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके पुलिस कमिश्नर (CP) दफ्तर के बिल्कुल करीब से सामने आया है। यहां पार्क प्लाजा होटल के सामने वाले पुल के नीचे से एक शातिर चोर ने दिनदहाड़े एक्टिवा पर हाथ साफ कर दिया। ट्रैफिक के बीच वारदात बेखौफ दिखा चोर हैरानी की बात यह है कि जिस जगह चोरी हुई वहां से पुलिस कमिश्नर का दफ्तर महज 500 मीटर की दूरी पर है। वारदात के समय सड़क पर भारी ट्रैफिक और लोगों की आवाजाही थी लेकिन चोर ने बड़ी ही सफाई से इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया पीड़ित युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रोज की तरह अपनी काली एक्टिवा को पुल के नीचे पार्क करके अपने काम पर गया था। जब वह काम निपटा कर वापस लौटा तो एक्टिवा वहां से गायब थी। CCTV फुटेज फोन पर बात करने का नाटक और फिर वारदात चोरी की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है चोर पहले टहलता हुआ नजर आता है। वह फोन पर बात करने का बहाना बनाता है ताकि किसी को शक न हो। दो-तीन चक्कर काटने के बाद वह एक गाड़ी का सहारा लेकर खड़ा हो जाता है। जैसे ही उसे मौका मिला उसने पलक झपकते ही एक्टिवा का लॉक तोड़ा और उसे स्टार्ट कर रफूचक्कर हो गया। माता रानी चौक की चोरी से जुड़ रहे हैं तार? पीड़ित का दावा है कि सीसीटीवी में दिख रहा युवक वही लग रहा है, जिसने कुछ दिन पहले माता रानी चौक इलाके में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसकी एक्टिवा बरामद की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *